UP: शिवपाल बोले- सपा को छोड़कर अन्य किसी दल में नहीं जाएंगे आजम खां, रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया
Etawah News: शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खां के दूसरे दलों में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं और केवल अफवाह फैलाने के लिए फैलाई जा रही है। समाजवादी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी हर स्तर पर उनका सहयोग करती रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा को छोड़कर अन्य किसी दल में आजम खां नहीं जाएंगे। यह दावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा करते हुए कहा। उन्होंने आजम खां की रिहाई पर धन्यवाद दिया। शहर स्थित चौगुर्जी आवास पर मंगलवार को शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की।
कहा कि सरकार ने आजम खां को झूठे मुकदमों फंसाया था। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 23 महीने बाद सीतापुर जेल से आजम खां की रिहाई हुई है। यह लोकतंत्र और न्याय की जीत है। कहा कि आजम खान को सरकार ने राजनीतिक कारणों से सैकड़ों झूठे मामलों में फंसाया गया था, लेकिन अंत में सच सामने आया और उन्हें न्याय मिला।
दूसरे दलों में शामिल होने की खबरें झूठी
आजम खां के दूसरे दलों में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं और केवल अफवाह फैलाने के लिए फैलाई जा रही है। दावा किया कि समाजवादी पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी हर स्तर पर उनका सहयोग करती रहेगी।