फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Relief from old Dot drains in sight IIT Delhi scientists to conduct a review fee fixed at 5 lakh

Kanpur: पुराने डॉट नालों से मिलेगी निजात, आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक करेंगे समीक्षा, पांच लाख तय हुई फीस

Sun, 16 Aug 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 16 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में जर्जर डॉट नालों और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए स्टॉर्म वाटर डक्ट परियोजना की तकनीकी समीक्षा आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक करेंगे। आईआईटी की प्रोफेसर सुमेधा चकमा ने नगर निगम को पत्र भेजकर पांच लाख रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी कंसल्टेंसी शुल्क निर्धारित किया है, जिस पर नगर निगम ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Relief from old Dot drains in sight IIT Delhi scientists to conduct a review fee fixed at 5 lakh
धंसा डॉट नाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जगह-जगह धंस रहे डॉट नालों और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम स्टॉर्म वाटर डक्ट परियोजना पर कार्य कर रहा है। इसकी परियोजना रिपोर्ट डीपीआर की तकनीकी समीक्षा आईआईटी दिल्ली से कराई जाएगी। आईआईटी दिल्ली की प्रो. सुमेधा चकमा ने नगर निगम को इस संबंध में पत्र भेजा है।

विज्ञापन

इसमें डीपीआर के अध्ययन व साध्यता अध्ययन की जांच के लिए पांच लाख रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी कंसल्टेंसी शुल्क निर्धारित किया है। बैंक संबंधी विवरण व कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट फॉर्म भी नगर निगम को भेजा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने यह पत्र व कॉन्ट्रैक्ट फॉर्म अभियंत्रण विभाग को भेजा है।

विज्ञापन

नगर निगम के जोन-4 व 5 क्षेत्र में प्रस्तावित है कार्य
प्रस्तावित परियोजना के तहत कालपी रोड से संत नगर क्रॉस रोड, गुमटी नंबर-5, ब्रह्मनगर क्रॉस रोड, ईदगाह क्रॉस रोड होते हुए सीसामऊ नहर तक स्टॉर्म वाटर डक्ट के पुनर्वास की योजना है। यह कार्य नगर निगम के जोन-4 व 5 क्षेत्र में प्रस्तावित है। परियोजना के पूरा होने पर संबंधित क्षेत्रों में बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने और जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed