{"_id":"6a8182b7941a85ef6d02e01d","slug":"kanpur-waterlogging-in-govind-nagar-water-entered-shops-after-spilling-onto-streets-outrage-among-traders-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोविंद नगर में जलभराव, सड़कों के बाद दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों में भारी रोष, कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोविंद नगर में जलभराव, सड़कों के बाद दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों में भारी रोष, कारोबार प्रभावित
Sun, 16 Aug 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:59 PM IST
सार
Kanpur News: गोविंद नगर इलाके में भारी जलभराव के चलते कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सीधे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भर गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गोविंद नगर में जलभराव, आवागमन प्रभावित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गोविंद नगर में जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आई है। थोड़ी सी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव इस कदर बढ़ गया कि पानी सीधे लोगों की दुकानों के अंदर जा घुसा। दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों का सामान भीग गया और उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हल्की या तेज बारिश होते ही सड़कों पर पानी दरिया की तरह बहने लगता है। सड़क का स्तर नीचा होने और नालों के चोक रहने के कारण सारा गंदा और बरसाती पानी दुकानों के भीतर समा जाता है। दुकानदारों को अपनी गाढ़ी कमाई के सामान को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ रोष
व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी और सीवर व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।