{"_id":"6a8161a719c380ffe9058f52","slug":"kanpur-16-minute-sale-for-16-rupees-thousands-gathered-and-a-stampede-ensued-police-resorted-to-lathi-charge-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ‘16 मिनट की 16 रुपये वाली सेल’, उमड़ी हजारों की भीड़ और मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ‘16 मिनट की 16 रुपये वाली सेल’, उमड़ी हजारों की भीड़ और मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई चोटिल
Sun, 16 Aug 2026 12:37 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:37 PM IST
सार
Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में कपड़ा कारोबारी द्वारा जन्मदिन पर महज 16 मिनट के लिए 16 रुपये में सामान बेचने की सेल रखी गई थी। इस सेल में भारी भीड़ उमड़ने से भीषण जाम और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
16 मिनट की 16 रुपये वाली सेल में मची भगदड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में अफरा-तफरी मच गई, जब कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामान की कीमत 16 रुपये कर दी। 16 रुपये की सेल की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है।हालात बिगड़ने पर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एसीपी भी मौके पर मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया।
विज्ञापन