{"_id":"6a815afbd94a79a32503da03","slug":"kanpur-weather-dark-clouds-gather-red-alert-issued-for-heavy-rain-accompanied-by-strong-winds-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: आसमान में घिरे काले बादल, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, पढ़ें विशेष चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: आसमान में घिरे काले बादल, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, पढ़ें विशेष चेतावनी
Sun, 16 Aug 2026 12:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:09 PM IST
सार
Weather News: कानपुर और आसपास के जिलों में मानसून की सक्रियता के चलते अगले दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार, इस दौरान आंधी-तूफान, तेज हवाएं और उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार, देश के करीब 22 प्रदेशों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। कानपुर मंडल समेत उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में अगले दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी, हल्की बारिश और कुछ जगहों पर 10-15 मिमी तक बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, साथ ही हवा में उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अपील की है कि तेज बारिश के दौरान जलभराव, खुले मैनहोल और सड़कों पर गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोग सतर्क और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन