सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accident Car and roadways bus collide three dead and three serious going to Etawah to see new car

Farrukhabad Accident: कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत और तीन गंभीर, नई कार देखने जा रहे थे इटावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: अल्हागंज के पास रोडवेज बस और कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। वे नई कार देखने इटावा जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

Farrukhabad Accident Car and roadways bus collide three dead and three serious going to Etawah to see new car
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में बरेली-इटावा हाईवे पर शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के कोयला ज्ञानपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को अल्हागंज सीएचसी ले जाया गया।

Trending Videos

वहां खीरी जिले के थाना हैदराबाद के गांव मूड़ाभाई निवासी अरुण (24), गांव के ही दोस्त ऋषभ (32), अमीननगर थाने के गांव मूड़ा खालसा निवासी संजय (32) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हालत गंभीर होने पर मू़ड़ाभाई निवासी अनिल (26) और गौरव (25) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को दी गई है सूचना
बुधेली निवासी गौरव (18) का अल्हागंज में ही इलाज चल रहा है। लोहिया अस्पताल में गौरव की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अनिल ने बताया कि वह कार देखने के लिए इटावा जा रहे थे। अरुण उनका भाई है, जबकि गौरव भांजा, संजय व रिषभ दोस्त हैं। वह फास्ट फूड की ठेली लगाते हैं। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed