सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Villagers fall from moving tractor one dead and another injured body sent for post mortem

Farrukhabad: चलते ट्रैक्टर से गिरे ग्रामीण, एक की मौत और दूसरा घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: कायमगंज में कोल्ड स्टोरेज से आलू डालकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। घायल साथी की जेब से शराब मिलने के कारण पुलिस हादसे के पीछे नशे की आशंका जता रही है।

Farrukhabad Villagers fall from moving tractor one dead and another injured body sent for post mortem
अस्पताल में खड़े परिजन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के  कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला कुम्हारी निवासी मुकेश (40), अनेक (22) और फूल सिंह (37) कायमगंज कोल्ड स्टोरेज में आलू डालकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। मई हादीदादपुर और ज्योना के बीच मुकेश और अनेक ट्रैक्टर से गिर पड़े।

Trending Videos

परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। अनेक की हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। घायल की जेब से देशी शराब के दो पौव्वा मिलने पर नशे में हादसे की आशंका जताई जा रही है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed