{"_id":"6988b87297f19575c106ce20","slug":"kanpur-boundary-wall-broken-ips-officer-s-land-encroached-upon-fir-registered-against-three-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बाउंड्रीवॉल तोड़कर आईपीएस की जमीन पर कब्जा, तीन पर रिपोर्ट, एक आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बाउंड्रीवॉल तोड़कर आईपीएस की जमीन पर कब्जा, तीन पर रिपोर्ट, एक आरोपी गया जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
बिठूर थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल तोड़कर तीन लोगों ने आईपीएस की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को जेल भेज दिया है।
Trending Videos
दिल्ली के रोहिणी पांच क्वार्टर नंबर दो एसीपी ऑफिसर्स स्टॉफ क्वार्ट्स निवासी आईपीएस दीपेंद्र कुमार की पत्नी रितु यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि बिठूर थाना क्षेत्र के पंचमापुर गांव में उनकी सवा दो बीघे जमीन की बाउंड्रीवाल को तोड़कर जमीन कब्जाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि भूमि पर गूबा गार्डेन कल्याणपुर नई बस्ती निवासी जयपाल सिंह यादव, अंबेडकरपुरम निवासी अमर सिंह यादव, आवास विकास तीन कल्याणपुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने बाउंड्रीवॉल गिराकर कब्जे का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जयपाल सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह के विरुद्ध आपराधिक अतिचार, उपद्रव करने, धमकाने, अपमानित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। अमर सिंह का शांतिभंग में चालान कर 14 दिनों की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।