{"_id":"6988c7774d398c768e06ee10","slug":"kanpur-gangster-action-taken-against-extortionist-youtuber-gang-one-arrested-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वसूलीबाज यू-ट्यूबर गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वसूलीबाज यू-ट्यूबर गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
दीपक शर्मा उर्फ दीपू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता पुलिस ने रंगदारी वसूली और दबंगई के मामलों में लिप्त पांच यू-ट्यूबरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने यशोदानगर निवासी आशीष अवस्थी को गिरोह का सरगना घोषित किया। पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में नामजद दीपक शर्मा उर्फ दीपू को साकेतनगर स्थित इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह की तहरीर पर शनिवार को सभी आरोप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन सरगना आशीष अवस्थी कर रहा था जबकि बर्रा कर्रही निवासी प्रदीप राठौर, बर्रा विश्वबैंक निवासी शलभ जायसवाल, यशोदानगर निवासी आयुष मिश्रा और जूही बारादेवी निवासी दीपक शर्मा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह सभी आरोपी साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। सभी के खिलाफ नौबस्ता और किदवईनगर थानों में सामूहिक मारपीट, गालीगलौज और रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौबस्ता क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी मोहित बाजपेयी ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर रंगदारी की मांग की थी जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीसीपी ने बताया कि सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। बावजूद इसके गिरोह द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। रोक लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।