सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The body of a woman was found hanging

Kanpur: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The body of a woman was found hanging
श्रेया उर्फ शिवानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बेटी के साथ रह रहे दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। घाटमपुर के पतारा निवासी राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले बेटी श्रेया उर्फ शिवानी (27) की शादी कानपुर देहात, थाना गजनेर के सराय रसूलपुर गोगूमऊ निवासी नरेंद्र सिंह से की थी। उनकी आठ साल की बेटी नैना है।
Trending Videos


पिता और श्रेया की बड़ी बहन सोनम का आरोप है कि फैक्टरीकर्मी नरेंद्र चार साल से बर्रा में किराये पर परिवार के साथ रहता है। शराब का लती होने के कारण नरेंद्र आए दिन श्रेया से विवाद कर बेटी के सामने पीटता था। शनिवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि नरेंद्र ने हत्या करने के बाद श्रेया के शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: The body of a woman was found hanging
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मायके पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। वहीं, पति का कहना है कि वह बेटी को स्कूल लेने गया था। लौटने पर श्रेया का शव फंदे से लटका मिला। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed