{"_id":"6988a7ab3c3fe31b43082b31","slug":"auraiya-car-plunges-into-drain-after-tire-bursts-family-rescued-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पंक्चर होने के कारण बेकाबू हुई कार नाले में जा गिरी, बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पंक्चर होने के कारण बेकाबू हुई कार नाले में जा गिरी, बचा परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
नाले में उल्टी पड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिबियापुर के गेलगांव से सिकंदरा जा रहे एक परिवार की कार रविवार सुबह पंक्चर होने के कारण समाधान पुरवा गांव के पास बेकाबू होकर नाले में गिर गई। घटना देख दौड़े ग्रामीणों ने कार में फंसे दो बच्चों व दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
Trending Videos
गेल गांव निवासी कार सवार राहुल कटियार अपनी पत्नी और पांच व डेढ़ वर्षीय दो बच्चों के साथ सिकंदरा जा रहे थे। इस दौरान गांव समाधान पुरवा के पास तेज रफ्तार उनकी पंक्चर होने से बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलते हुए गहरे नाले में जा गिरी। हादसे से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में गिरी कार से सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने इस स्थान पर सड़क किनारे रेलिंग लगाने की मांग की है।