सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One lakh cash and goods stolen by breaking the lock of the shop

Auraiya News: दुकान का ताला तोड़ एक लाख नकदी व सामान चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
One lakh cash and goods stolen by breaking the lock of the shop
फोटो-6-घटनास्थल के पास मौजूद व्यापार मंडल पदाधिकारी व स्थानीय लोग। स्रोत, पदाधिकारी
विज्ञापन
औरैया। शहर की मंडी समिति गेट के सामने समरथपुर स्थित एक किराना दुकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़ दिया।
Trending Videos

यहां से चोर करीब 50 हजार का किराना सामान व गोलक में रखी एक लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए। दुकान मालिक सुबह दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
देवकली चौकी क्षेत्र के समरथपुर गांव निवासी मोहित अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक मकान व दुकान मंडी गेट के सामने है। इसी दुकान में वह राधे-राधे किराना स्टोर चलाता है। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान बंद कर दूसरे मकान पर चला गया। इसी दौरान रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया।
चोर दुकान से किराना, रिफाइंड, पान मसाला समेत करीब 50 हजार का सामान और भागवत कथा के लिए गोलक में रखे एक लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए।
घटना की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू वाजपेई समेत कई पदाधिकारी भी पहुंचे और चौकी इंचार्ज से चोरों को पकड़ने की मांग की। कहा कि रात की गश्त बढ़ाई जाए। चौकी प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी समेत अन्य माध्यम से घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed