सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewellery and cash stolen from home

Auraiya News: घर से जेवरात और नकदी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from home
फोटो-8-घर में खुले पड़े बक्से।संवाद
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली अजीतमल के गांव सौनासी में बीती रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोर आंगन के जाल में लगा ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी से लगभग ढाई लाख के जेवरात व नकदी लेकर भाग गए।
Trending Videos

इस दौरान घर में मौजूद किशोरी बाहर के कमरे में सोती रही। सुबह सूचना पर अनंतराम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
गांव अजय कुमार सविता गुजरात के जाम नगर स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अजय कुमार की पत्नी की लगभग दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। घर पर अजय की मां सरोजनी अपने नाती बेटू और 14 साल की नातिन अंशिका के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले सरोजनी अपने नाती बेटू को लेकर अपनी बीमार विवाहित पुत्री को देखने उसकी ससुराल कानपुर गई थीं। घर पर अंशिका अकेली थी। अंशिका परिवार की ही एक लड़की के साथ घर के बाहर बने कमरे में सो रही थी। बीती रात चोर जाल में लगा ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखे अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा ले गए।
सुबह जब अंशिका कमरे में गई तो चोरी का पता चला। इसके बाद उसने मोहल्ले के लोगों व चौकी पुलिस को चोरी की जानकारी दी। ग्रामीण और किशोरी जेवरात की कीमत ढाई लाख के आसपास बता रहे हैं।
सरोजनी के आने के बाद ही चोरी गए जेवरात व नकदी की जानकारी हो सकेगी। चोरी की जानकारी पर चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जाच पंड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed