सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the young man was buried after four hours

Auraiya News: चार घंटे बाद दफनाया गया युवक का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was buried after four hours
फोटो-34-ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव काकराही के जोगी डेरा गांव में रविवार की दोपहर सपेरा समुदाय के एक युवक की बीमारी के कारण मौत हो गई। परिजन जब शव दफनाने लगे तो जगह को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।
Trending Videos

सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राजस्व टीम की मशक्कत कर लोगों को समझाया। ऐसे में करीब चार घंटे बाद शव दफनाया जा सका।

जोगी डेरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुंदर नाथ काफी महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। सपेरा समुदाय में कई जगह शव दफनाने की परंपरा है, इसके तहत परिजन गांव में ही सुंदर नाथ के शव को दफनाने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की जगह बताकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने जानकारी सदर एसडीएम को दी इसके बाद राजस्व टीम भी पहुंच गई। राजस्व टीम ने शव दफनाने की जगह चिह्नित की। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण भी मान गए, इसके बाद शव को दफनाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed