{"_id":"6988d6dd4310587f0403bca4","slug":"mourning-over-the-death-of-two-youths-in-an-accident-on-yamuna-expressway-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139299-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो युवकों की मौत पर मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो युवकों की मौत पर मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35-पुष्पांक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
एरवाकटरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में औरैया के दो युवकों पुष्पांक और अनुराग की मौत से उनके घरों में मातम पसरा है। रविवार को देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस हादसे में बस उतरे लोगों को एक कंटेनर ने कुचल दिया था। इसमें छह लोगों की जान चली गई। इन्हीं में से दो औरैया निवासी थे।
क्षेत्र के गांव समायन निवासी विनोद अग्निहोत्री के पुत्र पुष्पांक अग्निहोत्री उर्फ सोनू (33) की शुक्रवार देर रात करीब 2:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुष्पांक का शव गांव पहुंचा, इससे गांव में हर किसी की आंखें नम थीं।
शव के पास पिता विनोद अग्निहोत्री, बहन पूजा, ताऊ विशेश्वर दयाल, चचेरे भाई रजनीश, अमरीश, गौरव, सौरभ सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार सुबह परिजन पुष्पांक का शव अंतिम संस्कार के लिए कन्नौज स्थित गंगा नदी के मेहंदीपुर घाट के लिए रवाना हुए, वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
उधर, इसी हादसे में जान गंवाने वाले कंचौसी निवासी अनुराग पोरवाल का शव भी रविवार को घर लाया गया। शव देखकर पिता पप्पन गुप्ता बेसुध हो गए। अनुराग की मां, बहन व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में घायल बेला निवासी शिवकांत दुबे की हालत ठीक बताई जा रही है।
Trending Videos