सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Womans body found in mango orchard wearing red top and sweater efforts underway to identify her

Farrukhabad Murder: आम के बाग में मिला महिला का शव, लाल टॉप और स्वेटर में मिली मृतका, शिनाख्त के प्रयास जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: कायमगंज के श्यामनगर में एक आम के बाग में 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को सुरक्षित कर शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

Farrukhabad Womans body found in mango orchard wearing red top and sweater efforts underway to identify her
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर स्थित एक आम के बाग में शुक्रवार सुबह 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। सुबह वहां से गुजरीं महिलाओं ने शव पड़ा देखा। महिलाओं ने गांव में बताया, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Trending Videos

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को येलो टेप से कवर किया है। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




शिनाख्त के प्रयास जारी
महिला लाल रंग की टॉप और नीले रंग प्रिंटेड पैजामी, लाल स्वेटर पहने हैं। शव की शिनाख्त के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed