{"_id":"6abe10ae02d24ddc170cb06f","slug":"farrukhabad-youth-dies-under-suspicious-circumstances-wife-alleges-murder-by-strangulation-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Oct 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:20 PM IST
सार
Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करथिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव करथिया निवासी आछेलाल (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी किरन ने गांव के ही एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन