सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Body of Missing Elderly Man Found Floating in Canal

Fatehpur: नहर में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 21 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Body of Missing Elderly Man Found Floating in Canal
सोहन लाल की फाइल फोटो व जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तालाब से मिले बुजुर्ग के शव को रोड पर रखकर सोमवार दोपहर परिजन ने हंगामा किया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद सड़क से शव हटवाकर पुलिस यातायात बहाल करा सकी। पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा।

Trending Videos


गाजीपुर थानाक्षेत्र के पखरौली गांव निवासी सोहनलाल 16 अप्रैल को एक मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बहू सुनैना के साथ लोधीगंज जयराम का पुरवा आए थे। वह 17 की रात गायब हो गए थे। खोजबीन दौरान जयराम का पुरवा से सोमवार को बुजुर्ग का शव तालाब से मिला। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचे और गाजीपुर-बहुआ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना व आसपास के थाने का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र कमलेश ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या की हत्या की गई है। हत्या के बाद शव तालाब में फेंक कर छिपाया गया है। इस घटना में ससुरालियों का हाथ है। करीब एक घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस जाम खुलवा सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिनाथ सिंह ने बताया कि थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने स्पष्ट हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed