सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Businessman Commits Suicide by Throwing Himself Under Train Father Says He Was Troubled by Debt

Fatehpur: ट्रेन से कटकर व्यापारी ने की आत्महत्या, पिता बोले- कर्ज से था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: कपड़ा व्यापारी अंशुमान गुप्ता ने व्यापार में घाटे और कर्ज से परेशान होकर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने आर्थिक तंगी को वजह बताया है, जबकि पुलिस ने युवक के नशे में होने और आत्महत्या करने की बात कही है।

Fatehpur Businessman Commits Suicide by Throwing Himself Under Train Father Says He Was Troubled by Debt
मृतक अंशुमान गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी अंशुमान गुप्ता (29) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के पास बीती रात मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। पिता गंगासागर के अनुसार, अंशुमान पिछले लगभग दस वर्षों से कपड़े का व्यापार कर रहे थे, लेकिन कोरोना काल के बाद से उनका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा था।  लगातार घाटे के चलते उन पर कर्ज बढ़ता गया।

Trending Videos

इसे वह चुका नहीं पा रहे थे। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कर्ज वसूली को लेकर बैंक एवं अन्य देनदारों का दबाव भी उन पर बना हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया मृतका शराब के नशे में था आत्महत्या किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed