सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Muslim SP Workers Protest Against Akhilesh Yadav Statement Effigy Burnt

Fatehpur: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर आक्रोश, मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा चौकी स्थित चाय की दुकान पर हुए विवाद प्रकरण को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिए गए बयान से सपा के मुस्लिम पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। 

Fatehpur Muslim SP Workers Protest Against Akhilesh Yadav Statement Effigy Burnt
पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कस्बे के दीदार गेस्ट हाउस में सोमवार को मुस्लिम समुदाय की मीटिंग हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी ने दुख-दर्द बताया। इजूरा गांव के प्रधान नदीम उद्दीन ने बताया कि वह सपा के वह पक्के कार्यकर्ता हैं, पूर्व में वह जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि लड़का चाय पीने गया था। पैसे के लेनदेन में विवाद हुआ था। विवाद में लड़के ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कुछ भी नहीं कहा था। उन्होंने प्रकरण की जानकारी मौजूदा सपा जिलाध्यक्ष और महासचिव को अवगत कराया। उन्होंने मामले को ऊपर बात रखने की बात कही थी, लेकिन फिर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का एकतरफा बयान आ गया।

Trending Videos

 

उन्हें घटना की जानकारी गलत दी गई थी। आरोप लगाया अखिलेश यादव अपने समाज की बात तो सुन ली, लेकिन हम मुसलमानों की बातों को उन्होंने अनसुना कर दिया। बयान देने से पहले यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुसलमानों को लखनऊ बुलाकर उनकी भी बात सुन लेते तो अच्छा होता। ऐसे में तो पीडीए का मतलब ही नहीं बचा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार 
 मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और अन्य लोगों का कहना रहा कि पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के ऊपर लोगों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। यदि उनका इसमें हाथ होता तो हम लोगों की तरफ से भी अब तक एफआईआर हो जाती।

मीटिंग के बाद पुतला फूंका गया
मीटिंग करने के बाद गेस्ट हॉउस के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। अखिलेश यादव हाय-हाय के लोगों ने नारे लगाए।  

Fatehpur Muslim SP Workers Protest Against Akhilesh Yadav Statement Effigy Burnt
कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

आर्यन प्रकरण को लेकर हमारे लोगों को भेजा जा रहा जेल
सपा कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम ने कहा कि आर्यन प्रकरण को लेकर हमारे लोगों को जेल भेजा गया, मुकदमे कायम किये गए। हमारी बात नहीं सुनी गई। आर्यन यूटूबर है वह सस्ती लोकप्रियता के लिए विशेष समुदाय का नाम लिया है। यदि मुस्लिम समाज की प्रताड़ना मौजूदा सरकार और विपक्ष में हो रही है तो मुस्लिम समाज कहां जाएगा। नाराजगी के चलते उन्होंने पुतला फूंका है। वह लोग पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। यदि उनकी बातें नहीं सुनी गईं तो वह सामूहिक रूप से 2 हजार से लेकर 5 हजार तक इस्तीफा देने के लिए सोच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed