सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Three Friends Drown While Bathing in the Ganges; One Dies, Divers Rescue Two Safely

Fatehpur: गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, गोताखोरों ने दो को सकुशल बाहर निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 14 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Three Friends Drown While Bathing in the Ganges; One Dies, Divers Rescue Two Safely
जिला अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी में नहाते समय शुक्रवार शाम तीन युवक गहराई में चले जाने से डूब गए। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी सनी वर्मा (20) अपने दोस्त हिमांशु और प्रिंस के साथ गंगा नहाने भिटौरा ओम घाट गया था। तीनों अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। गोताखोरों की मशक्कत से तीनों को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पिता धर्मेंद्र व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उसके दो साथियों को भर्ती किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed