पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Wife inflicts severe punishment on husband shocks him with electric current smashes head with stick

पत्नी की ‘दरिंदगी’: बेडरूम था यातना गृह, पति को करंट से झुलसाया, डंडे से सिर फोड़ा, बह रहा था खून, ऐचे बची जान

Tue, 07 Jul 2026 06:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Jul 2026 06:09 AM IST
सार

Fatehpur Spousal Dispute News: फतेहपुर के परसदेपुर गांव में एक पत्नी ने नशे में घर पहुंचे पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा और बिजली के करंट से झुलसा दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल पति को कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Wife inflicts severe punishment on husband shocks him with electric current smashes head with stick
Fatehpur Spousal Dispute - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार रात महिला ने पति को सख्त सजा दी। नशे में घर पहुंचे पति से विवाद के बाद महिला अपना आपा खो बैठी और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे चारपाई से बांधकर करंट से झुलसाया।

विज्ञापन

पति की चीखने पर पत्नी और गुस्से में आ गई और डंडे कई प्रहार करके उसका सिर भी फोड़ दिया। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जैसे-तैसे पति को पत्नी से बचाया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

घायल को कानपुर हैलट रेफर कर दिया
पुलिस ने मौके पर जांच की और पत्नी से पूछताछ की। घायल को पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर यहां से कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रात को नशे में घर पहुंचा था
गांव निवासी संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वह रविवार रात को नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर पत्नी रन्नो देवी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान करीब रात 10:30 बजे घर से संजीव के चीखने की आवाजें सुनाई दीं।

विज्ञापन

रन्नो ने गेट खोलने से इन्कार कर दिया
परिवार का राहुल तिवारी और पड़ोसी शुभम द्विवेदी, भोले तिवारी समेत कई लोग पहुंचे। राहुल ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन रन्नो ने गेट खोलने से इन्कार कर दिया। इस दौरान संजीव की चीखें और तेज हो गईं। इस पर उसने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया।

सिर पर चोट के कई निशान थे
यहां ग्रामीण की हालत देखकर सभी के होश उड़ गए। घर के आंगन में पड़ी चारपाई पर संजीव रस्सी से बंधक पड़ा था। सिर पर चोट के कई निशान थे। सिर फटने से अत्यधिक खून भी निकल चुका था। दाहिने पैर में अंगूठे में बिजली का तार बंधा था।

खून से सना मौके पर डंडा पड़ा था
दाहिने हाथ की अंगुली में भी बिजली तार फंसा था। खून से सना मौके पर डंडा पड़ा था। यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि रन्नो ने पहले पति को पीटा। पीटने के बाद बंधक बनाकर करंट लगाया। पैर का अंगूठा करंट से काला पड़ गया था।

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया
डायल 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि देर रात देवर मनीष की तहरीर पर आरोपी महिला रन्नो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घायल की हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed