{"_id":"6a2eb646661768f9e30cb4a7","slug":"fir-registered-against-ssb-jawan-on-charges-of-misdeeds-and-forced-abortion-under-the-pretext-of-marriage-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज निकला रितेश: शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, गर्भपात भी कराया; अब सात फेरे लेने से मुकर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज निकला रितेश: शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, गर्भपात भी कराया; अब सात फेरे लेने से मुकर गया
Mon, 15 Jun 2026 10:55 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:55 AM IST
सार
Banda News: युवती ने एसएसबी जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदौसा थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसएसबी में तैनात जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बदौसा में रविवार की दोपहर एक युवती ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री-सिमौनी निवासी 24 वर्षीय रितेश यादव ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, जिससे गर्भधारण की जानकारी होने पर आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

युवती की शिकायत पर बदौसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामला विवेचना साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी रितेश यादव वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कार्यरत है।
मामले के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।