फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gang Misdeeds of Young Woman; Four Accused Arrested

मिलने के बहाने प्रेमिका को बुलाया: नशा पिलाकर दोस्तों संग किया सामूहिक दुष्कर्म, इस हालत में घर पहुंची युवती

Tue, 02 Jun 2026 05:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 02 Jun 2026 05:09 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Gang Misdeeds of Young Woman; Four Accused Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के प्रेमी ने पहले उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर शराब व गांजा पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी 19 वर्षीय आदित्य मिश्रा से प्रेम संबंध थे। रविवार को आदित्य ने उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने तीन दोस्तों के साथ कार में युवती को लेकर दिनभर इधर-उधर घूमता रहा। शाम को सभी नवाब टैंक क्षेत्र पहुंचे, जहां युवती को जबरन शराब और गांजा पिलाया गया। नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गए। देर रात किसी तरह घर पहुंची युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे तत्काल बेटी को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने युवती की तहरीर पर प्रेमी आदित्य मिश्रा व देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी 24 वर्षीय अमित उर्फ बिल्लू, देहात कोतवाली क्षेत्र के कमनौड़ी निवासी 24 वर्षीय अनिल पाल उर्फ सौरभ उर्फ अवनीश व शहर कोतवाली क्षेत्र के जमनीपुरवा सड़क निवासी 20 वर्षीय सत्यम सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

 

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। देर रात दबिश देकर चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार सुबह आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और सभी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed