{"_id":"67c73e90e53610d2280c6913","slug":"ghatampur-a-thief-entered-the-house-misdeed-with-woman-when-she-woke-up-and-ran-away-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: घर में घुसा चोर, महिला के जागने पर दुष्कर्म करके भागा, पति पानीपत में करता है प्राइवेट नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: घर में घुसा चोर, महिला के जागने पर दुष्कर्म करके भागा, पति पानीपत में करता है प्राइवेट नौकरी
Tue, 04 Mar 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:25 PM IST
सार
Ghatampur News: महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। विवाहिता घर में दो बच्चों के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के साथ रह रही महिला के घर सोमवार रात गांव का ही युवक चोरी की नियत से दाखिल हो गया। खटपट की आवाज सुनकर महिला जाग गई। आहट सुनकर वह कमरे में पहुंची और चोर को देखकर भिड़ गई। चोर ने घर में महिला को अकेले पाकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर जेवर लेकर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह घर में दो बच्चों के साथ रहती है। सोमवार रात गांव का युवक राघवेंद्र सिंह घर में चोरी की नीयत से घुसा था। खटपट की आवाज सुनकर वह कमरे के अंदर जाकर राघवेंद्र से भिड़ गई। घर में अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जेवर लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य गेट खोलकर भाग गया।