{"_id":"699c057d0efb8db825088a69","slug":"ghatampur-auto-overturned-while-trying-to-avoid-a-dumper-one-dead-three-injured-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur Accident: डंपर से बचने में ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur Accident: डंपर से बचने में ऑटो पलटा, एक की मौत, तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
घाटमपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर पतारा कस्बे के पास डंपर से बचने में ऑटो होकर पलट गया। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कानपुर देहात के आलापुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह सोमवार सुबह ऑटो लेकर कानपुर जा रहा था, तभी कानपुर सागर हाईवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार तिलासड़ा गांव निवासी राजकुमार, तरगांव गांव निवासी नेहा कुशवाहा व उनका 12 वर्षीय बेटा अंश कुशवाहा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मजदूर राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन