{"_id":"6a04b15b45fc67a15400e92f","slug":"ghatampur-fire-erupts-after-gas-cylinder-explodes-during-haldi-ceremony-11-people-suffer-burns-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: हल्दी की रस्म में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, 12 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: हल्दी की रस्म में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, 12 लोग झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 13 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार
हल्दी की रस्म के दौरान गैस सिलिंडर फटने आग लग गई। आग से होने वाली दुल्हन भी झुलस गई। आग में 12 लोग झुलस गए हैं।
आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
घाटमपुर क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में बुधवार की देर शाम हल्दी की रस्म के दौरान अचानक गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। इसी दौरान आग बुझाने में तेल से भरी कढ़ाई भी पलट गई। जिससे लड़की की शादी होनी है, उसके समेत 12 लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी को रेफर कर दिया।
जगन्नाथपुर निवासी जगदीश की लड़की श्वेता की गुरुवार को कानपुर से बारात आनी है। इसी के चलते आज हल्दी की रस्म चल रही थी। घर में रिश्तेदारों की भीड़ मौजूद थी। तभी खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे निकली आग से अफरा तफरी मच गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे तभी भट्ठी में रखी तेल की कढ़ाई पलट गई और गर्म तेल भी उछलकर लोगों पर जा गिरा।
आग व गर्म तेल से श्वेता, जगदीश, फोटो ग्राफर शिवा, लड़की की बुआ कानपुर देहात के डीघ निवासी फूलकुमारी, जसरा निवासी मिथलेश, बीरपुर निवासी शालू, बम्हौरा हमीरपुर निवासी ममता, स्नेहलता, धरमपुर निवासी श्री, बंबुराहा निवासी बबली, गांव निवासी हंसराज व ऊषा झुलस गए। सभी घायलों को चार एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में भी झुलसे लोगों की चीख पुकार मची हुई थी। डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर कानपुर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos