{"_id":"6640bebadf8cf9a49b0b536c","slug":"ghatampur-unique-initiative-at-petrol-pump-show-ink-mark-get-free-petrol-lok-sabha-election-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: पेट्रोल पंप पर अनोखी पहल, स्याही का निशान दिखाओ, मुफ्त पेट्रोल ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: पेट्रोल पंप पर अनोखी पहल, स्याही का निशान दिखाओ, मुफ्त पेट्रोल ले जाओ
Sun, 12 May 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 May 2024 06:39 PM IST
सार
Ghatampur News: मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने पेट्रोल पंप व्यवसाई ने अनोखी पहल की है। जो भी मतदान के दिन 13 मई व उसके दूसरे दिन अपनी उंगली में मतदान करने की स्याही दिखायेगा उसे प्रति सौ रुपए के पेट्रोल पर एक रुपए अधिक का पेट्रोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर अनोखी पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकतंत्र में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने को कस्बे के एक युवा पेट्रोल पंप व्यवसाई ने अनोखी पहल की है। उसने मतदान की स्याही उंगली में लगी दिखाने पर पेट्रोल में छूट दिए जाने का ऑफर दिया है। कस्बे के अनुराग गुप्ता ने बताया कि लोग बड़े चुनाव में मतदान करने को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जबकि यह देश व लोकतंत्र के लिए बहुत ही आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोगों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने दो दिन की स्कीम निकाली है। जो भी मतदान के दिन 13 मई व उसके दूसरे दिन अपनी उंगली में मतदान करने की स्याही दिखायेगा उसे प्रति सौ रुपए के पेट्रोल पर एक रुपए अधिक का पेट्रोल दिया जाएगा। यदि कोई पांच सौ का पेट्रोल लेता है तो पांच सौ पांच रुपए का पेट्रोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दो दिन की स्कीम उनके पतारा कस्बे के पास स्थित कुष्मांडा पेट्रोलियम पंप व कानपुर रोड स्थित अनुराग ट्रांसपोर्ट पंप में रहेगी। लोग मतदान करें और लाभ पाएं।
विज्ञापन