सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Ghatampur: Woman Out for a Walk Killed in Auto-Rickshaw Collision; Three Women Injured

Ghatampur: ऑटो की टक्कर से टहलने निकली महिला की मौत, तीन महिलाएं घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ghatampur: Woman Out for a Walk Killed in Auto-Rickshaw Collision; Three Women Injured
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटमपुर क्षेत्र के रामसारी के पास छांजा मोड़ पर बुधवार की देर शाम टहलने निकली महिलाओं को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं घायल हो गईं। रामसारी निवासी राजकुमारी उर्फ संगीता (50) पत्नी राजेश सिंह गांव की ही साधना सिंह (47) पत्नी भूपेंद्र सिंह, उनकी बेटी दीक्षा (24) व राजेश्वरी (60) पत्नी कल्लू सिंह के साथ देर शाम टहलने निकली थीं।

Trending Videos


गांव के पास भीतरगांव रोड पर छांजा मोड़ पर पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे राजकुमारी की मौत हो गई, वहीं अन्य तीनों महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed