फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसबीआई खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अब उठाइए बैंक की इस नई सुविधा का लाभ

Thu, 06 Sep 2018 05:25 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Sep 2018 05:25 PM IST
सार

- एसबीआई के खाताधारक नॉन होम ब्रांच से निकाल सकेंगे पांच हजार रुपये
- पहले सिर्फ चेक के जरिये ही 50 हजार रुपये निकाल सकते थे
 

विज्ञापन
Good news for State Bank of India account holders
एसबीआई - फोटो : Pintrest
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों को रुपये निकालने के लिए एक और नई सुविधा दी है। इसके तहत खाताधारक एसबीआई की किसी भी बैंक शाखा से विथड्राल पर्ची के माध्यम से पांच हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। हालांकि इसके लिए संबंधित खाताधारक को अपनी पासबुक साथ में लानी होगी। इस संबंध में एसबीआई ने अपनी शाखाओं को निर्देश जारी किए हैं।

 
Good news for State Bank of India account holders
एसबीआई - फोटो : File Photo
एसबीआई के सूत्रों ने बताया कि अभी तक नॉन होम ब्रांच (ऐसी शाखा जहां पर खाताधारक का बैंक अकाउंट नहीं है, हालांकि वह बैंक सेवाएं ले सकता है) के तहत कोई भी एसबीआई का पर्सनल खाताधारक चेक लगाकर 50 हजार तक का भुगतान ले सकता था।
 
Good news for State Bank of India account holders
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
अब इस व्यवस्था में और इजाफा कर दिया गया। अब कोई भी पर्सनल खाताधारक विथड्राल पर्ची के माध्यम से पांच हजार रुपये एसबीआई की किसी भी शाखा से निकाल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Good news for State Bank of India account holders
एसबीआई
नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस नए नियम से बैंक के ग्राहकों को खासा लाभ होगा। आसपास की शाखा से रुपये निकाल सकेंगे। एटीएम आदि के काम न करने की स्थिति में पास के बैंक से पांच हजार रुपये खाताधारक निकाल सकेंगे।
 
विज्ञापन
Good news for State Bank of India account holders
sbi
ऐसे लोगों को अपनी पास बुक साथ में लाना जरूरी होगा। इस संबंध में बैंकों में निर्देश आ गए हैं। बताते चलें कि जिले में 12 लाख से अधिक एसबीआई खाताधारक हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed