सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Man brandishes pistol in market beats up youth for refusing to give money for alcohol three arrested

Hamirpur: बीच बाजार तमंचा लहराकर दबंगई, शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jan 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मौदहा में तमंचा लहराकर मारपीट करने वाले तीन दबंगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि वह दुकान के पास खड़ा था, तभी आरोपी अपाचे बाइक से वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी थी।

Hamirpur Man brandishes pistol in market beats up youth for refusing to give money for alcohol three arrested
कमर में तमंचा खोंसता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हमीरपुर जिले की मौदहा कोतवाली पुलिस ने बीच बाजार दबंगई और तमंचा लहराकर मारपीट करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवकों में से एक के हाथ में तमंचा है, जिसे वह कमर में खोंसता दिख रहा है।

Trending Videos

यह मामला मौदहा कोतवाली कस्बे में थाना चौराहा के पास का है, जहां बुधवार शाम अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने सिजवाही गांव निवासी दो युवकों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान एक आरोपी की कमर से तमंचा गिर गया था, जिसे उसने उठाकर दोबारा अपनी कमर में खोंस लिया था। इस पूरी घटना को दूर खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



शराब पीने के लिए पैसों की थी मांग
पीड़ित पक्ष राहुल सिंह और शिवम सिंह की नामजद तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अरबाज, मुहम्मद सलमान और फरीद उद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित राहुल सिंह का आरोप है कि वह अरविंद की दुकान के पास खड़ा था, तभी आरोपी अपाचे बाइक से वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे की बट से भी हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed