फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur SI booked at very police station where he once held sway he demanded a bribe of 50000 suspended by SP

Hamirpur: जिस कोतवाली में था रुतबा, वहीं दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज, 50 हजार मांगी थी घूस, एसपी ने किया निलंबित

Sat, 15 Aug 2026 01:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली में तैनात दरोगा नवीन त्रिपाठी के खिलाफ एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने आरोपी दरोगा को तुरंत निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur SI booked at very police station where he once held sway he demanded a bribe of 50000 suspended by SP
दरोगा नवीन त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली में तैनात दरोगा नवीन त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरोगा पर दो पक्षों के विवाद से जुड़े मुकदमे से नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है। पीड़ित की पत्नी रश्मि शर्मा उर्फ अनुप्रिया की शिकायत पर सदर कोतवाली में ही यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता के पति से जुड़े मामले में मदद करने और मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर दरोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने 30 हजार रुपये नकद दिए और शेष 20 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। सदर कोतवाली में 15 अगस्त की रात 2:15 बजे दर्ज प्राथमिकी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13(1)(बी) लगाई गई है।

विज्ञापन

निलंबित किया, जांच जारी
दरोगा नवीन त्रिपाठी सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेडी मोहल्ले का हलका प्रभारी था। जिस कोतवाली में वह तैनात था, उसी कोतवाली में उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज होने से पुलिस महकमे में मामला चर्चा में है। सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि दरोगा नवीन त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed