सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur spark from a garbage heap sparked a fire goods from three shops were reduced to ashes

Hamirpur: कूड़े के ढेर में गिरी चिंगारी से भड़की आग; तीन दुकानों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: बीवांर कस्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण कूड़े के ढेर में लगी आग ने तीन दुकानों को जलाकर राख कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Hamirpur spark from a garbage heap sparked a fire goods from three shops were reduced to ashes
hamirpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में बीवांर कस्बे के नए बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग गई। देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दुकान मालिकों ने राहगीरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।

Trending Videos

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  स्टेट हाईवे की पटरी पर नलकूप संस्थान के सामने दुकानें लगती हैं। इन दुकानों के पीछे कूड़े का ढेर है। ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी कूड़े के ढेर में गिरी और आग भड़क उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगने के कारणों की हो रही है जांच
आग में कस्बा निवासी नफीस खान की ऑटो पार्ट्स, प्रताप कुशवाहा की साइकिल रिपेयरिंग तथा किशोर कुशवाहा की सेनेटरी की दुकानों का सामान जलेर राख हो गया। थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed