सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Student attending cousin's wedding crushed by loader, death causes chaos

Hamirpur: ममेरी बहन की शादी में आए छात्र को लोडर ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

हमीरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। सड़क पार करते समय लोडर छात्र को कुचलते हुए निकल गया। 

Hamirpur: Student attending cousin's wedding crushed by loader, death causes chaos
प्रशांत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सड़क पार कर रहे नौंवी के छात्र को लोडर ने रौंद दिया। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने एक विवाह घर में आया था। जलालपुर थाने के पुरैनी गांव निवासी बलवान राजपूत ने बताया कि रविवार को कैंथी गांव निवासी उनके साले राजू की बेटी की शादी थी। रात में उरई रोड स्थित एक विवाह घर से शादी समारोह संपन्न हुआ। वह अपने परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
Trending Videos


रात करीब डेढ़ बजे उनका बेटा प्रशांत (14) विवाह घर के बाहर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार लोडर ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया। परिजन प्रशांत को सीएचसी ले गए। वहां डॉ कनिष्क माहुर ने मृत घोषित कर दिया। बलवान ने बताया कि उनके नाम पर छह बीघा कृषि भूमि है। जिसपर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रशांत उनका इकलौता बेटा था। सरीला के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। छात्र की मौत पर मां लाड़कुंवर व बहन प्रज्ञा का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने पिता को पीटकर किया घायल
राठ। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी इद्दी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उनका बेटा दिलशाद नशे की हालत में घर आया और रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर पति अतीक को डंडे से पीट दिया। लोगों के बीचबचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बताया कि मारपीट में उनके पति के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed