{"_id":"69e85e83ece1d439430b300d","slug":"hamirpur-teenager-attending-wedding-procession-drowns-in-river-had-gone-for-a-swim-with-four-companions-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बरात में आए किशोर की नदी में डूबने से मौत, चार साथियों संग गया था नहाने, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बरात में आए किशोर की नदी में डूबने से मौत, चार साथियों संग गया था नहाने, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: जरिया थाना क्षेत्र में बरात में आए झांसी के किशोर की नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने और डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर जिले में बुधवार को थाना जरिया पुलिस को सूचना मिली कि हनी (17) पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम बमरौली थाना मोठ जनपद झांसी से ग्राम इटोरा, जनपद जालौन में एक बारात में शामिल होने आया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह अपने चार साथियों संग नदी पार कर नहाने गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
तैरना न आने के कारण पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। सूचना पाकर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हनी को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कमेंट
कमेंट X