Hamirpur: पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, पति से फोन पर बातचीत के बाद उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में महिला ने पति से फोन पर बातचीत करने के बाद घर के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति मुंबई में मजदूरी करते हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में पति से फोन में बातचीत करने के बाद महिला ने घर के अंदर ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लियाजिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।
पत्योरा गांव निवासी कामता निषाद ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। सभी अलग-अलग घरों में रहते हैं। मझला पुत्र रमाकांत मौजूदा समय में मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहा है। उसकी पत्नी रेनू निषाद (35) ने पति से बातचीत के बाद शाम करीब 4:00 बजे पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
शव को मोर्चरी में रखवाया
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं पिता ने पुत्र रमाकांत को फोन से घटना की जानकारी दी तो वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया है। घटना से पुत्री सान्वी (8) एवं आकाश (5) बिलखते रहे। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि शाम चार बजे आग लगाने की सूचना मिली थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।