सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: ADM Orders Medical Examination of BEO Attending Meeting Amid Suspicion of Intoxication

Hardoi: बैठक में आए बीईओ का डीएम ने कराया मेडिकल, नशे की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: एसआईआर की समीक्षा बैठक के दौरान नशे में दिखे बीईओ को डीएम ने फटकार भी लगाई। सीएमओ के निर्देशन में चिकित्सक ने खून और यूरिन के सैंपल लिए।

Hardoi: ADM Orders Medical Examination of BEO Attending Meeting Amid Suspicion of Intoxication
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

स्वामी विवेकानंद सभागार में बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक खंड शिक्षाधिकारी के नशे में होने की आशंका जाहिर हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने नशे की आशंका में टड़ियावां बीईओ को फटकार लगाई और मेडिकल भी कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में बीईओ का मेडिकल कराया गया।

Trending Videos


विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक स्वामी विवेकानंद सभागार में बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता डीएम अनुनय झा कर रहे थे। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुलाए गए थे। डीएम को बैठक के दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टड़ियावां के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा नशे में लगे। एसआईआर की प्रगति की जानकारी पूछे जाने पर भी सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने नशे की आशंका में एडीएम को बीईओ का मेडिकल कराने के लिए कहा। एडीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय को बीईओ अनिल कुमार झा का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं, बीईओ को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। सीएमओ ने बताया कि एडीएम के निर्देश पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए चिकित्सक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में चिकित्सक ने बीईओ को तेज खुशबू वाले परफ्यूम का उपयोग किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, नशे की जांच के लिए बीईओ अनिल कुमार झा के खून और यूरिन के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की पैथाेलॉजी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट एडीएम को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed