फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Jeweler Robbery Driver Turns Out to Be the Mastermind Two Shot in Encounter Four Arrested

हरदोई सर्राफ लूटकांड: चालक ही निकला मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में दो को लगी गोली और चार गिरफ्तार, ये सामान बरामद

Fri, 02 Oct 2026 05:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-731 पर लखनऊ के सर्राफा कारोबारी से हुई पां किलो चांदी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारी का ही कार चालक निकला, जिसने लुटेरों को लोकेशन दी थी।

विज्ञापन
Hardoi Jeweler Robbery Driver Turns Out to Be the Mastermind Two Shot in Encounter Four Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से पांच किलो चांदी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की साजिश में व्यापारी का कार चालक ही घटना का मास्टर माइंड निकला। मामले की जांच में जुटी पुलिस की बृहस्पतिवार रात शाहाबाद बाईपास पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर पर गोली लगी है और दो अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित परम विहार निवासी सर्राफा कारोबारी हृदयराम सोनी बीती 27 सितंबर को शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहे थे। उनके पास एक झोले में पांच किलो और दूसरे में साढ़े 12 किलो चांदी थी। आरोप है कि कार चालक करन ने इसकी जानकारी लुटेरों को दी थी। बिलहरी के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट कार सवार बदमाशों ने व्यापारी की कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार रुकने के बाद बदमाशों ने व्यापारी और चालक के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

सफेद कार को रोकने का प्रयास किया
कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर पांच किलो चांदी से भरा झोला लेकर भाग गए, जबकि दूसरे झोले में रखी साढ़े 12 किलो चांदी बच गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। उन्होंने एएसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मलकापुर के पीछे बाईपास पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की सफेद कार को रोकने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

दो तमंचे, चार कारतूस समेत अन्य सामान बरामद
पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुशील और विमल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने अमन और चालक करन को भी घेराबंदी कर गिफ्तार कर लिया। जबकि, दो बदमाश भागने में सफल हो गए। मौके से दो तमंचे, चार कारतूस, वारदात में इस्तेमाल कार और सवा दो किलो चांदी बरामद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि घायल आरोपियों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed