Hardoi: निराश्रित मवेशी से टकराई बाइक, सींग सीने में घुसने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, परिजनों में कोहराम
Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र में भटपुर मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार दो दोस्त सड़क पर अचानक आए निराश्रित मवेशियों के झुंड से टकरा गए। इस भीषण हादसे में एक मवेशी का सींग युवक के सीने में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदाेई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में भटपुर मार्ग पर सिकरी गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवार दोस्त सड़क पर आए निराश्रित मवेशियों के झुंड से टकरा गए। इस दौरान एक मवेशी का सींग बाइक सवार के सीने मे घुस गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अतरौली थाना क्षेत्र के तेरवा मजरा छावन निवासी रजनीश (23) दिल्ली में मिठाई की दुकान पर काम करता था। सीतापुर के कुर्सी निवासी ससुर के बीमार होने की सूचना पर पत्नी नैंसी और बेटी के साथ 10 दिन पहले दिल्ली से आया था। मंगलवार सुबह ही वह अपने गांव पहुंचा था।
एक मवेशी से बाइक टकरा गई
मंगलवार देर शाम रजनीश गांव निवासी अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ बाइक से भटपुर जा रहे थे। सिकरी गांव के पास सड़क पर अचानक निराश्रित मवेशियों का झुंड आ गया। इन्हीं में से एक मवेशी से बाइक टकरा गई। इस दौरान एक मवेशी का सींग रजनीश के सीने में घुस गया, जबकि सुरेंद्र मामूली रूप से घायल हुआ है।
मवेशी का सींग रजनीश के सीने में घुस गया
यूपी 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से रजनीश व सुरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक चालक मवेशी से टकरा गया। इस दौरान मवेशी का सींग रजनीश के सीने में घुस गया और इसी वजह से उसकी मौत हो गई। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।