सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Pickup truck hits motorcycle young man on his way to bring his wife home dies

Hardoi Accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी विदा कराने जा रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: सांडी में पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिकअप की टक्कर से हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hardoi Pickup truck hits motorcycle young man on his way to bring his wife home dies
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को विदा कराने ससुराल जा रहे बाइक सवार पति को जरौली-नेवादा-चौधरियापुर मार्ग पर पिकअप ने टक्कर मार दी। शुक्रवार शाम हुई घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन और ससुरालीजन बदहवास हो गए।


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा रमपुरा निवासी सोनू (26) की शादी बीती छह मई को सांडी थाना क्षेत्र के समजलपुर निवासी रुचि से हुई थी। इन दिनों रुचि अपने मायके में है। रुचि के पिता राम खिलावन ने बताया कि शुक्रवार शाम सोनू विदा कराने के लिए ससुराल आ रहा था। चौधरियापुर जरौली नेवादा मार्ग पर भाऊपुरवा के सामने पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही ससुराजलीजन मौके पर पहुंच गए। सूचना सोनू के परिजनों को दी, तो वह लोग भी मौके पर आ गए। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक बसंतराम ने बताया कि बाइक में टक्कर मार ने वाली पिकअप सांडी तिराहा के पास से कब्जे में ले ली गई है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed