Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, टक्कर होते ही उड़े परखच्चे, चार लोगों की मौत
Unnao Ganga Expressway Accident: आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतक प्रयागराज के रहने वाले हैं और पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा गांव के पास किलोमीटर संख्या 387.6 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे के आसपास हुई। कार सवार लोग गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रयागराज के निवासी थे सभी
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के नंबर के आधार पर प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक प्रयागराज जनपद के रहने वाले थे। फिलहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्त सुनिश्चित करने के साथ गाड़ी के पंजीकरण विवरण का मिलान कर रही है।
परिजनों से संपर्क में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा सके। आसीवन पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों में ये हैं शामिल
- उदय सिंह (26) पुत्र राम सिंह निवासी जाफरपुर फूलपुर, जनपद प्रयागराज।
- अनुपम गुप्ता (32) पुत्र अजय गुप्ता निवासी जाफरपुर फूलपुर जनपद प्रयागराज।
- विजय पुत्र मकसूदनलाल (25) निवासी बाबूगंज कस्बा फूलपुर, जनपद प्रयागराज।
- अमन पुत्र अज्ञात (28) निवासी बाबूगंज कस्बा फूलपुर, जनपद प्रयागराज।