सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Police encounter with criminals distributing stolen goods one criminal injured five arrested

Hardoi: चोरी का माल बांट रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़; गोली लगने से एक शाति घायल, सराफ समेत पांच गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: संडीला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर घायल हुआ, जबकि चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफ सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से 5.45 लाख रुपये और जेवर बरामद हुए हैं, जिससे क्षेत्र की पांच बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है।

Hardoi Police encounter with criminals distributing stolen goods one criminal injured five arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरदोई जिले के संंडीला कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कालोनी के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक चोर घायल हो गया। घायल समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन में चोरी के जेवर खरीदने वाला सराफ भी शामिल है।

Trending Videos

इनके पास से 5.45 लाख रुपये और चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं। चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा किए जाने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बीते दिनों अतरौली, संडीला और कासिमपुर थाना क्षेत्रों में चेारी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए सीओ संडीला संतोष सिंह की निगरानी में पुलिस की दो टीमें काम कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं पैर में गोली से लल्लू घायल
सीओ ने बताया कि मंगलवार आधीरात के बाद मुखबिर से सूचना मिली थी कि संडीला में चक्कर रोड पर काशीराम कॉलोनी के पास कुछ शातिर चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। इस पर संडीला कोतवाली पुलिस की टीम के साथ सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया। खुद को घिरा देख चोरों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से संडीला कोतवाली क्षेत्र का निवासी लल्लू घायल हो गया।



ये सामान हुआ बरामद
मौके से पुलिस ने गड्डीखेड़ा निवासी जमील, अतरौली थाना क्षेत्र के मठिया निवासी विद्या सागर और रामनगर निवासी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया। यहीं से लखनऊ जनपद के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अनूप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 5.45 लाख रुपये, चोरी के जेवर, एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed