सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death

दीपिका हत्याकांड: निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटता था पति, मां की माैत से अनजान रुद्र, पूछा- नानी क्यों रो रहे हो?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पनकी में सौरभ उर्फ शोएब ने अपनी चौथी पत्नी दीपिका की बेल्ट से पीटने के बाद गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी और मोबाइल तोड़कर फरार हो गया। आरोपी के खौफनाक अतीत और क्रूरता का पता चला है, जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। वहीं मासूम बेटा अपनी मां की मौत से अनजान है।

Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death
पत्नी दीपिका और आरोपी शोएब खान उर्फ सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर रामगंगा एंक्लेव में फ्लैट नंबर में दीपिका सैनी (26) की हत्या के मामले में उसके पति सौरभ दुबे उर्फ शोएब पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, सौरभ पहले भी तीन शादियां कर चुका था और नशेबाजी व बेरहमी से पीटने के कारण उसकी तीन पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं थीं। दीपिका उसकी चाैथी पत्नी थी।

Trending Videos

उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दीपिका से शादी की थी। हत्याकांड के दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची दीपिका की मां चित्रा सैनी और बुआ पुष्पा ने बताया कि सौरभ हत्या के बाद अपना और दीपिका का मोबाइल तोड़कर भाग गया था। तीन डॉक्टरों के पैनल से हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death
घटना की जानकारी देती मां - फोटो : amar ujala

निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटता था सौरभ   
डॉक्टरों को दीपिका के शरीर पर आठ से 10 चोटों के निशान भी मिले हैं, और बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मां चित्रा सैनी ने आरोप लगाया कि कि दीपिका से पहले सौरभ की पत्नी नूरी थी, जिसकी तीन बेटियां हैं। आरोप है कि सौरभ नशे में धुत होकर नूरी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटता था। इससे नूरी अपनी बेटियों के साथ चली गई थी।

Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

चैटिंग के जरिए हो गए थे प्रेम संबंध
दीपिका सैनी की पहली शादी वर्ष 2018 में हरदोई के खालिद खान से हुई थी। खालिद की मुंबई में एक हादसे में माैत हो गई थी। इसके बाद दीपिका अपने दोनों बच्चों रुद्र (3) और अनिरुद्ध (6) के पालन-पोषण के लिए दादानगर स्थित एक फैक्टरी में काम करने लगी थी। अक्तूबर 2025 में सौरभ और दीपिका की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैटिंग के जरिए प्रेम संबंध हो गए थे।

Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

दीपिका सांस नहीं ले रही है, जल्दी आ जाओ
सौरभ ने दोनों बच्चों को अपनाने की बात कही थी लेकिन उसने विरोध किया। विरोध के बावजूद दीपिका ने शादी कर ली थी। दीपिका का बड़े बेटे अनिरुद्ध ने मां के साथ रहने से मना कर दिया था। वह ननिहाल में रहने लगा जबकि छोटा बेटा रुद्र दीपिका के साथ रहता था। मां चित्रा के अनुसार, सोमवार को सौरभ ने उन्हें फोन कर कहा कि दीपिका सांस नहीं ले रही है, जल्दी आ जाओ। इसके बाद पड़ोसियों ने फोन कर अस्पताल ले जाने की बात कही।

Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं
जब वह दीपिका के पिता प्रदीप कुमार संग फ्लैट पहुंचे, तो छोटा बेटा रुद्र रो रहा था, जबकि सौरभ बाहर दुकान पर बैठा था। इसके बाद भाग गया। वह दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सौरभ की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Kanpur Deepika murder husband used to strip her naked and beat her with belt Rudra unaware of his mother death
मासूम रुद्र - फोटो : amar ujala


मां की माैत से अनजान तीन साल का रुद्र
दीपिका की हत्या के बाद उसका छोटा बेटा रुद्र नानी चित्रा के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। वह मां की माैत से अनजान मोबाइल फोन पर केवल वीडियो देखता रहा। पोस्टमॉर्टम से शव ले जाने के दौरान वह अपनी नानी और नाना प्रदीप से पूछता रहा कि आखिर वह क्यों रो रहीं हैं। उन्होंने उसे अपने गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed