सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Student dies after eating apple laced with rat poison angry mother breaks ward boys head

UP: चूहा मारने की दवा मिले सेब खाने से छात्रा की मौत, आक्रोशित मां ने फोड़ा वार्ड ब्वाय का सिर, पढ़ें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Sep 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार रात हुई घटना के बाद शनिवार सुबह माहौल बिगड़ गया। मेडिकल कॉलेज में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लग गई। इस बीच कुछ कर्मचारी काउंटर पर पहुंचकर पर्चा बनाने लगे, तो विरोध प्रदर्शन कर धरना दे रहे कर्मचारी उनके पास पहुंच गए।

Hardoi Student dies after eating apple laced with rat poison angry mother breaks ward boys head
निहारिका की फाइल फोटो और काउंटर पर लगी कतार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के हुसैनापुर में चूहा मारने की दवा मिला सेब खाने से बालिका की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा आक्रोशित हुई मृतका की मां ने वार्ड ब्वाय के सिर पर सीमेंट की ईंट मार दी। इसके कारण वार्ड ब्वाय चोटिल हो गया। रात में तो मामला सुलझ गया, लेकिन शनिवार सुबह हंगामा हो गया। मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टॉफ ने परिसर में ही जुलूस निकालकर धरना दिया।

loader
Trending Videos

इसके कारण तीन घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। सीएमएस समेत चिकित्सकों के समझाने पर कर्मचारी मान गए। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के हुसैनापुर निवासी जितेंद्र खेती करते हैं। जितेंद्र के मुताबिक उनके दो मकान हैं। एक गांव में दूसरा शहर के सिविल लाइन में है। शहर में स्थित मकान में उनके रिटायर्ड शिक्षक पिता शिव सिंह, माता और उनके पहली पत्नी से दो बच्चे मुस्कान सिंह और विक्रांत सिंह रहते हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन 2009 में हुआ था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद बिगड़ गई थी तबीयत
दूसरी पत्नी प्रिया से दो बच्चे हैं। पुत्र रसाल सिंह और पुत्री निहारिका (12)। जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ गांव वाले मकान में रहते हैं। निहारिका कक्षा सात की छात्रा थी। जितेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को उनकी पत्नी ने दोपहर में सेब के टुकड़ों में चूहे मारने की दवा मिला दी। प्लेट मेज पर रखकर वह दूसरे कामों में व्यस्त हो गई। इसी दौरान निहारिका ने सेब खा लिया। दो घंटे बाद निहारिका की तबीयत बिगड़ गई। जितेंद्र उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।

वार्ड ब्वाय पर ईंट से हमला कर दिया
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। उधर दूसरी ओर शुक्रवार रात ही मृतका की मां प्रिया ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप आक्रोश में लगा दिया और ड्यूटी कर रहे वार्ड ब्वाय को लखीमपुर के राजापुर निवासी मनीष मिश्रा पर ईंट से हमला कर दिया। घटना में मनीष घायल हो गए। थोड़ी देर में मामला शांत हो गया। शनिवार सुबह मनीष ने घटना की जानकारी साथियों को दी। बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ एकत्र हो गया।

महिला के खिलाफ कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा
इन लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था न होने और आए दिन कर्मचारियों के साथ मरीजों के तीमारदारों की ओर से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही पर्चा बनाने से लेकर दवा वितरण तक का काम बाधित कर दिया। बाद में सीएमएस डॉ. चंद्र प्रकाश, इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. अमित आनंद आदि ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, ईंट मारने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस पर लगभग तीन घंटे बाद कर्मचारी दोबारा काम में लग गए।

पर्चा और दवा काउंटर पर लगी कतारें, काम कर रहे कर्मचारियों को जबरन उठाया गया
इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार रात हुई घटना के बाद शनिवार सुबह माहौल बिगड़ गया। मेडिकल कॉलेज में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लग गई। इस बीच कुछ कर्मचारी काउंटर पर पहुंचकर पर्चा बनाने लगे, तो विरोध प्रदर्शन कर धरना दे रहे कर्मचारी उनके पास पहुंच गए। उन्हें जबरन काम करने से रोक दिया और धरने में शामिल कराया। कुछ इसी तरह दवा काउंटर पर भी मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। यहां भी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी काउंटर पर नहीं बैठे। मामला ठंडा पड़ने के बाद लगभग सवा 11 बजे कार्य सुचारू रुप से चालू हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed