सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Tractor overturns into a ditch after veering off path driver crushed to death body sent for postmortem

Hardoi: रास्ता भटकने के बाद खंती में पलटा ट्रैक्टर, चालक की नीचे दबकर मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में रास्ता भटकने के बाद ट्रैक्टर खंती में पलट गया। हादसे में चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने दस्तावेजों से पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Hardoi Tractor overturns into a ditch after veering off path driver crushed to death body sent for postmortem
मृतक की फाइल फोटो और खंती में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर फर्रुखाबाद के चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर तराई गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (57) पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह खेती-बाड़ी करते थे।


उनके पुत्र नीरज के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम उनके पिता वीरेंद्र सिंह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के चटकपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदारी में मिट्टी उठाने की डोली लेने की बात बताकर अपने ट्रैक्टर से आए थे। सवाजपुर से उन्हें चटकपुर जाना था, लेकिन रास्ता भटकने से हरपालपुर पहुंच गए। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे उन्नाव-कटरा मार्ग से हरपालपुर आने वाली सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसके नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में दो पुत्र व तीन पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed