{"_id":"69f740001656ec52470bc474","slug":"hardoi-two-motorcycles-collide-while-overtaking-a-bus-one-dead-four-injured-including-a-couple-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बस ओवरटेक करने में दो बाइकें टकराईं, एक की मौत, दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बस ओवरटेक करने में दो बाइकें टकराईं, एक की मौत, दंपती समेत चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 03 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: बस ओवरटेक करने में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
उमेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरा के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने में दो बाइकें टकरा गईं। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उनका बहनोई घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दंपती बेटे समेत घायल हो गए। मूलरूप से अरवल थाना क्षेत्र के चांदापुर निवासी उमेश (32) खेती करते थे। वह आमतौर पर हरदोई स्थित मकान में रहते थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को वह अपने बहनोई फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुड़गांव निवासी दीपक (25) के साथ हरदोई से गांव जाने के लिए निकले थे। उमेश के साथ उनके मामा गिरीश भी थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। गिरीश को उनके गांव दयालपुर में छोड़कर उमेश और दीपक चांदापुर जा रहे थे। ककरा के पास सामने से रोडवेज बस को ओवरटेक कर आ रही बाइक से उमेश की बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी विमल (30) उनकी पत्नी मोनी (28) और पुत्र कार्तिक (2) भी घायल हो गए।
पांचों घायलों को सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। यहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दीपक और विमल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मोनी और कार्तिक को मामूली चोटें आईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
