{"_id":"6a7c19bfb19e8d2ef7001ff5","slug":"hardoi-woman-dies-after-delivery-family-creates-a-ruckus-with-the-body-police-pacify-the-situation-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझा बुझाकर कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझा बुझाकर कराया शांत
Wed, 12 Aug 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:29 PM IST
सार
Hardoi News: संडीला के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन व अन्य लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। प्राइवेट अस्पताल से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को प्रसूता की मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर संडीला के प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
कछौना कोतवाली क्षेत्र के कुड़ियाना हथौड़ा निवासी पप्पू की पत्नी सरोजनी (29) गर्भवती थीं। पप्पू ने बताया कि बीती आठ अगस्त की रात प्रसव पीड़ा होने पर सरेाजनी को बांगरमऊ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां नौ अगस्त की सुबह आूपरेशन से प्रसव हुआ सरोजनी ने बेटी को जन्म दिया। रात में लगभग 12 बजे प्रसूता की हालत बिगड़ गई। दावा है कि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने अपने वाहन से उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया
हालत में सुधार न होने पर परिजन सरोजनी को लखनऊ के एरा मेडिकल काॅलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर सरोजनी की मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर संडीला में स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनुराग सिंह ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर परिजन शांत हो गए।