सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-sheeter Ajay Thakur and his associates beat up the Mahant and pelted stones at the ashram.

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने साथियों के साथ महंत को पीटा, आश्रम पर पथराव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter Ajay Thakur and his associates beat up the Mahant and pelted stones at the ashram.
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने बुधवार रात को केशवपुरम स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत को जमकर पीटा। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर आश्रम पर पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी पुलिस के आने से पहले भाग गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी ने बताया कि वह करीब 45 वर्षों से आश्रम में रहते हैं। आरोप है कि बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का आश्रम के पास रहने वाली किशोरी से संबंध है। वह पिछले कई माह से आश्रम के आसपास आता-जाता है। उन्होेंने इसका विरोध किया था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बुधवार रात अजय ठाकुर साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और पथराव कर दिया। वह जान बचाने के लिए आश्रम परिसर में बने कमरे में घुसे तो आरोपी भी आ पहुंचे और जमकर पीटा। घटना के बाद वह शिकायत करने थाने जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर धमकाया। हालांकि, वह फिर भी रावतपुर थाने गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंहत के अनुसार पुलिस जब उन्हें मेडिकल कराने को ले जा रही थी तभी रामलला स्कूल के पास आरोपियों ने फिर हमला कर दिया। इसके बाद और पुलिस को आता देख आरोपी गाड़ियां छोड़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने एक थार, तीन बुलट बाइक और एक स्कूटी कब्जे में ली है।
कोट:
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी इशू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश की जा रही है। -आशुतोष कुमार, एसीपी कल्याणपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article