फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   History-sheeter murdered by having his face smashed with a stone following a dispute over drinking alcohol

Banda: शराब पीने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 03 Aug 2026 10:54 PM IST
सार

Banda News: हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मामला मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव का है। 

विज्ञापन
History-sheeter murdered by having his face smashed with a stone following a dispute over drinking alcohol
मृतक गुड्डू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू का पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी माैके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव अमलीकौर निवासी गुड्डू (45) पिछले कई माह से चिल्ला रोड स्थित मौरंग डंप में काम करता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मटौंध थाना स्थित गांव दुरेड़ी में आया था। यहां एक निर्माणाधीन मकान के पास बैठकर तीनों ने शराब पी। इस दौरान उसका दोनों साथियों से झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपियों ने उसके चेहरे पर पत्थर मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह व पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस ने गुड्डू का शव बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल ने बताया कि मृतक गुड्डू तिंदवारी थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उसके ऊपर वर्ष 2007 में हत्या का मामला भी दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed