फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband leaves wife at her maternal home after mass wedding ceremony

UP: मुख्यमंत्री समारोह में विवाह के बाद मायके छोड़ गया पति, बोला- दोबारा बरात लाकर दहेज लेकर करूंगा शादी

Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Husband leaves wife at her maternal home after mass wedding ceremony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण करवाकर युवती से विवाह किया। चार दिन बाद पति उसे मायके छोड़ गया और दोबारा बरात लाकर दहेज लेकर शादी करने का दबाव बनाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के पंचमपुर्वा निवासी शीतला देवी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ठठिया के ग्राम मुचुआपुर उमरन निवासी देवेंद्र के साथ तय हुई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में विवाह करने का दोनों पक्षों ने निर्णय लिया। आरोप है कि योजना के तहत विवाह होने के बाद वह पति के साथ ससुराल गई। चार दिन बाद पति मायके छोड़ गया। पति एक लाख रुपये व बाइक देने पर दोबारा बरात लाकर शादी करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

16 मई की शाम पति भाई सतेंद्र के साथ मायके आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed